प्रतिभा पाटिल थे भारत के पहले महिला राष्ट्रपति जानिए उनके जीवन परिचय के बारे में | Pratibha Patil was the first woman President of India know about her life introduction
भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बायोग्राफी,जीवनी, जीवन परिचय,निबंध
पर हाँ भारत के राष्ट्रपति के रूप में आज़ादी से लेकर आज तक राष्टपति पद पर 13 पुरुष महामहिम ही विराजमान हुए हैं। 14 राष्ट्रपतियों में एक महिला है जिन्होंने देश का नाम ऊँचा किया है उनका नाम है प्रतिभा पाटिल। प्रतिभा पाटिल भारत की एकमात्र महिला राष्ट्रपति और भारत के 12 वें राष्ट्रपति रहे हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में आने से पहले वह एक कुशल राजनीतिज्ञ और मेधावी वकील भी रहे हैं। राष्ट्रपति रहने के साथ उन्होंने देश के लिए राजयपाल के रूप में भी काम किया है। आइये जानते हैं भारत की 12 वीं और एकमात्र महिला पूर्व राष्ट्रपति के जीवन परिचय, राजनीतिक जीवन, उनके जन्म, एजुकेशन और राष्ट्रपति कार्यकाल के बारे में।
Pratibha Patil Short Biography in Hindi :-
1 | भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति | प्रतिभा पाटिल |
2 | प्रतिभा पाटिल का पूरा नाम (Full Name) | प्रतिभा देवी सिंह पाटिल |
3 | जन्म स्थान (Birth Place) | महाराष्ट्र राज्य, जलगांव जिला |
4 | जन्म दिन (DOB) | 19 दिसंबर 1934 |
5 | प्रतिभा पाटिल की 2022 में उम्र | 87 साल |
6 | फादर नेम (Father Name) | नारायण राव पाटिल |
7 | प्रतिभा पाटिल किस राज्य की राज्य पाल रही | राजस्थान की |
8 | प्रतिभा पाटिल देश राष्ट्रपति कब बनी ((when Did become President) | 26 जुलाई 2007 |
9 | कार्यकाल कितना रहा (President Tenure) | पांच साल |
10 | कब तक भारत की राष्ट्रपति रही | 26 जुलाई 2012 तक |
प्रतिभा देवी पाटिल जन्म, परिवार | Pratibha Devi Patil Birth, Family
भारत की 12 वें महिला राष्ट्रपति का जन्म आज़ादी से पहले भारत के महाराष्ट्र राज्य में 19 दिसंबर 1934 में हुआ था। उनका जन्म जलगाँव जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनके गांव का नाम नंदगाव था। उनके पिता जी का नाम नारायण राव पाटिल था जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए योगदान दिया था। प्रतिभा पाटिल की शादी देवी सिंह रणसिंघ शेखावत के साथ 7 जुलाई 1965 में हुई थी जब प्रतिभा पाटिल की उम्र लगभग 29 साल थी।
शेखावत और प्रतिभा पाटिल दोनों दम्पति को दो बच्चे हुए थे जिनमे एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम बेटे का नाम राजेंदर शेखावत है गौरतलब है कि प्रतिभा पाटिल के पुत्र राजिंदर शेखावत भी एक नेता हैं जो कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते हैं और महाराष्ट्र की अमरावती कोंस्टीटूएंसी से इलेक्शन लड़ते हैं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम ज्योति राठौर है |
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल का बचपन और एजुकेशन | Childhood and Education of Former President Pratibha Devi Patil
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल की प्रारंभिक शिक्षा उनके ही पैतृक गांव जलगाँव से शुरू हुई थी। उस समय निजी शिक्षा संस्थानों की कमी की वजह से उनका दाखिला एक सरकारी स्कूल में करवाया गया था जिसका नाम आर आर विद्यायलय था। बाहरवीं तक की शिक्षा उन्होंने इसी स्कूल में की थी।
बाहरवीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने उन्होंने कॉलेज या अग्रिम पढ़ाई के लिए अपने ही गांव में एक कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की जो पुणे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता था और जहां से उन्होंने स्नातक की शिक्षा धारण की थी उस कॉलेज का नाम मूलजी जेठा कॉलेज था। पुणे विश्व विद्यालय से ही उन्होंने पोलिटिकल साइंस और अर्थशास्त्र की मास्टर डिग्री हासिल की। प्रतिभा पाटिल जी ने दो मास्टर डिग्र्री हासिल करने के बाद कानून की पढ़ाई में भी शिक्षा ग्रहण की जो इसी यूनिवर्सिटी से की गई थी।
जहां तक उनके बचपन की बात करें उनका परिवार एक संस्कारी परिवार था और नैतिक नियमों की कदर करना अच्छी तरह जनता था। बचपन से पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पढ़ने में बहुत होशियार थी। वह बचपन से ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेती थी और पढ़ाई के साथ -साथ वह एक अच्छी प्लेयर भी थी जो टेनिस में रूचि रखती थी।
क्या काम किये थे प्रतिभा पाटिल ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में :-
शिक्षा ग्रहण पर्ने के बाद प्रतिभा पाटिल ने अपने गांव से कानून की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। प्रतिभा पाटिल एक भारतीय कुशल नागरिक होने के साथ - साथ समाजिक कार्यकर्त्ता भी। उन्होंने कानून के अभ्यास के साथ भारतीय नारी की स्थिति सुधारने भी कई कार्य किये थे। शादी से पहले उन्होंने समाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य किये और नारी शिक्षा और नारी शसक्तीकरण के लिए संगठनों से जुड़ना शुरू कर दिया।
प्रतिभा पाटिल का राजनीतिक सफर और कॅरियर | Political journey and career of Pratibha Patil
प्रतिभा पाटिल का राजनीतिक कॅरियर 1962 में शुरू हुआ था जब उन्होंने पहली बार अपने ही पैतृक जिले जलगांव के जलगांव निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र विधान सभा के लिए चुनाव लड़े थे और वह महाराष्ट्र विधानसभा के लिए M. L. A चुनी गई थी। इसके बाद प्रतिभा पाटिल का जीत का सिलसिला रुका नहीं और वह 1962 से लेकर 1995 तक लगातार पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए निर्वाचित हुई। उन्होंने 1967 और 1985 के बीच लगातार चार मौकों पर मुक्ताईनगर (पूर्व में एडलाबाद) निर्वाचन क्षेत्र में जीतीं।
पांच बार लगातार जीतने के बाद उनके इस करियर के लिए 1985 में कांग्रेस पार्टी ने राजयसभा का सदस्य चुना। 1991 में देश में 10 वीं लोकसभा के इलेक्शन हुए और प्रतिभा पाटिल ने अमरावती लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव जीते।
अमरावती विधासभा क्षेत्र से चुवाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हे महाराष्ट्र विधान सभा का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने वह कुछ वर्षों तक महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं और नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटीज की निदेशक और नेशनल को-ऑपरेटिव की गवर्निंग काउंसिल की सदस्य के रूप में भी कार्य किया। 2004 में उन्हें राजस्थान का गवर्नर नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि राजस्थान की राजनीति में प्रतिभा पाटिल पहली महिला गवर्नर थी। 2004 के बाद 2007 में उन्हें भारत का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पटेल का राष्ट्रपति कार्यकाल और 2012 राष्ट्रपति चुनाव | Presidential term of former President Pratibha Patel and 2012 presidential election
2012 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी से कांग्रेस पार्टी ने प्रतिभा पाटिल को देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए नाम नामांकित किया था। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने उस वक्त के उप -राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत को राष्ट्रपति पद के लिए नाम नामांकित किया था। इन चुनावों में कुल 1,098,882 वोट कास्ट हुए थे और कुल 969,422 वैलिड वोट थे एक वोट मान्य नहीं माना गया था। भारत के चुनाव आयोग ने 19 जुलाई 2007 को भारत के 13 वें राष्ट्रपति चुनाव परोक्ष रूप से आयोजित किए। प्रतिभा पाटिल ने 638,116 मतों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भैरों सिंह शेखावत को 331,306 मतों से हराया।
इस परिणाम का मतलब यह हुआ कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। प्रतिभा पाटिल ने देश के राष्ट्रपति के रूप में 26 जुलाई 2007 से लेकर 25 जुलाई 2007 तक पांच सालों के लिए राष्ट्रपति का पद संभाला था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें